फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 15 अक्तूबर से शुरू होगा दोनों चीनी मिलों का संचालन, किसानों के बकाया का होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले के हजारों गन्ना किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है। 15 अक्तूबर से चीनी मिलों का संचालन शुरू होगा। अक्तूबर के मध्य तक 100 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक धर्मेश तोमर और जिलाधिकारी कविता मीना ने बैठक की। इस बैठक के बाद चीनी मिल अधिकारियों ने यह निर्णय लिया।
आईआरपी अनुराग गोयल ने बताया कि दोनों चीनी मिलों का मरम्मत व रखरखाव कार्य 10 अक्तूबर तक पूरा होगा। सिंभावली ग्रुप की तीनों चीनी मिलों के टेकओवर की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। टेकओवर के बाद गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान प्राथमिकता पर होगा। सीओसी ने टेकओवर के लिए फॉर्म-जी जारी किया है। आमंत्रण की अंतिम तिथि 8 सितंबर 2026 निर्धारित है। किसानों के 203.42 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान की रणनीति बनाई गई है।
भुगतान और समाधान योजना
संभावित समाधान आवेदकों की अनंतिम सूची 16 सितंबर को जारी होगी। आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर है, जबकि अंतिम सूची 30 सितंबर को जारी होगी। समाधान योजनाएं जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक है। आईआरपी ने आश्वासन दिया कि समाधान योजना में गन्ना किसानों के बकाया मूल्य का भुगतान प्राथमिकता से किया जाएगा। सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिलों से प्राप्त करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान 15 अक्तूबर तक किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें