फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झमाझम बारिश से सड़कें जलमग्न, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। बुधवार को झमाझम बारिश से शहर की सड़कें और कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। लगातार बारिश के चलते नालियों का पानी सड़कों पर आ गया। जलभराव के कारण लोगों को घरों से निकलने और वाहनों से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

छिद्दापुरी, राणा पट्टी, गांधी कॉलोनी, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों में बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया। कई गलियों में पानी भरने से लोगों को पैदल निकलने में भी दिक्कत हुई। मुख्य मार्गों पर पानी जमा होने से दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश रुकने के बाद भी जल निकासी में काफी समय लग जाता है। ईओ इंद्रपाल सिंह ने कहा कि जलभराव वाले स्थानों पर कर्मचारियों को भेजकर पानी की निकासी कराई जा रही है। नालियों की सफाई भी कराई जा रही है। बारिश के बाद जहां जलभराव की शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें