फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: मजदूर लेने गए किसान को बंधक बनाकर पीटा, आंख पर तमंचा मारकर किया घायल; 50 हजार छीनने का आरोप

Sun, 15 Nov 2026 05:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के भोजपुर के गांव भदौला में गन्ना छीलने के लिए मजदूर लेने गए किसान को तीन घंटे तक बंधक बनाने और पचास हजार रूपये छीनने का आरोप है। किसान को गंभीर चोटें आई है। किसान ने भोजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
किसान के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के भोजपुर के गांव भदौला में गन्ना छीलने के लिए मजदूर लेने गए किसान को तीन घंटे तक बंधक बनाने और पचास हजार रूपये छीनने का आरोप है। किसान को गंभीर चोटें आई है। किसान ने भोजपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन



गांव बुदाना के रहने वाले हरेंद्र सिंह किसान हैं। हरेंद्र ने बताया कि उनके पास एक दंपती गन्ना छीलने का काम करती है। दंपती ने किसान हरेंद्र को जानकारी दी कि उनके कुछ रिश्तेदार भोजपुर के गांव भदौला में एक किसान के पास रहते है वह भी आपके यहां काम करना चाहते है। किसान हरेंद्र शनिवार रात मजदूरों को लेने गांव भदौला चले गए। आरोप है कि रात करीब आठ बजे गांव भदौला में बाइक सवार युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और पहले से वहां खड़े आठ से दस लोग ने उन्हें जबरन गाड़ी में डाल लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी किसान हरेंद्र को अपने घर ले गए और वहां बंधक बनाकर उन्हें यातनाएं दी। आरोपियों ने हरेंद्र की बेहरमी से पिटाई की और आंख पर तमंचा मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने हरेंद्र की जेब में रखी 17 हजार रुपये की नकदी छीन ली और 33 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। आरोपियों ने हरेंद्र को छोड़ने के दो लाख रूपये और मांगे। रात करीब 11 बजे हरेंद्र किसी तरह बंधनमुक्त होकर भोजपुर थाने पहुंचे। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें