फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र के रिस्तल गांव निवासी किसान राकेश पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पिटाई कर उनसे 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। मामला 25 अक्तूबर की रात करीब 8:30 बजे का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल किसान को अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को बेटे कृष्णा कुमार की तहरीर पर पुलिस ने लोनी के कोतवालपुर निवासी बिजेंद्र और सुंदर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


कृष्णा कुमार ने तहरीर में बताया कि उनके पिता राकेश 25 अक्तूबर की रात धान की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। धान व्यापारी ने उन्हें 20 हजार रुपये का अग्रिम भुगतान किया था। इस दौरान खेत पर चार लोग पहुंचे और पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। पिटाई करने के बाद चारों नकदी लूटकर भाग गए। पिता ने किसी तरह उन्हें इसकी सूचना दी। मौके पर वह पुलिस के साथ पहुंचे। किसान के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिन दो आरोपियों की पहचान पीड़ित ने की है, उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें