फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, डीएलएफ चौकी के बाहर शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
डी एल एफ पुलिस चौकी पर हंगामा कर रहे मृतक के परिजन। संवाद
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 20 सितंबर को किशोरी के ईंट मारने से घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों और कॉलोनी के लोगों ने डीएलएफ पुलिस चौकी के बाहर शव रखकर सड़क जाम कर आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग रखी। पुलिस के आश्वासन के बाद काफी देर तक चले हंगामे के बाद परिजन शव लेकर दिल्ली लौट गए। देर शाम युवक को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के सुंदर नगरी निवासी फारूख 20 सितंबर की रात शालीमार गार्डन की डीएलएफ कॉलोनी में अपनी बुआ के घर जा रहा था। रास्ते में सड़क पर घूम रही एक किशोरी से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि किशोरी ने फारूख के सिर पर ईंट मार दी। इसी दौरान वहां मौजूद राहगीरों ने फारूख पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने किशोरी को अभिरक्षा में ले लिया था।
फारूख के परिजनों ने 22 सितंबर को किशोरी समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को 24 सितंबर को बाल संरक्षण समिति के निर्देश पर बाल पुनर्वास गृह भेज दिया था। अस्पताल में भर्ती फारूख की 25 सितंबर की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
विज्ञापन

परिजन और कॉलोनी के लोग शव लेकर डीएलएफ चौकी पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क पर प्रदर्शन करने लगे इससे काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने लोगों को समझाते हुए बताया कि किशोरी को बाल पुनर्वास गृह भेजा जा चुका है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें