फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खोड़ा में बिना राशन धारक परिवारों को मिलेगी फैमिली आइडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोड़ा। प्रदेश सरकार की एक परिवार, एक पहचान योजना के तहत खोड़ा क्षेत्र में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की फैमिली आईडी बनाई जा रही है। योजना का उद्देश्य प्रत्येक निवासी और उसके परिवार को एक विशिष्ट पहचान उपलब्ध कराना व सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ल ने क्षेत्र के नागरिकों से फैमिली आईडी बनवाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की तरह शहरी क्षेत्रों में परिवार रजिस्टर जैसी व्यवस्था नहीं होने के कारण परिवारों और उनके सदस्यों का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाता। इसी को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र के परिवारों का विवरण सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि राशन कार्ड से वंचित परिवार ऑनलाइन आवेदन कर फैमिली आईडी बनवा सकते हैं। इसके लिए परिवार www.familyid.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने में असमर्थ हैं, वे नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर फैमिली आईडी बनवा सकते हैं। फैमिली आईडी बनने के बाद परिवार का पूरा विवरण सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगा, इससे पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें