फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रंजिश में फैक्टरी कर्मी को लोहे की रॉड से पीटा,घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बेहटा हाजीपुर नगर रोड पर कुल्फी खा रहे फैक्टरी कर्मी रिजवान और उनके दोस्त पर उनकी कॉलोनी के ही कुछ युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। पीड़ित ने कॉलोनी के ही निवासी शोएब समेत कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शिव विहार काॅलोनी निवासी रिजवान ने बताया कि वह फैक्टरी में काम करते हैं। उनका शोएब उर्फ सुचा के साथ कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। तीन मई को वह अपने दोस्त जुबैर के साथ बेहटा हाजीपुर नगर रोड पर कुल्फी खाने के गए थे। वहां पर शोएब कई युवकों के साथ उनके पास आकर गाली गलौज करने लगा। उन्होंने विरोध किया तो शोएब और उसके साथियों ने दोनों को लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। उनके सिर और हाथ में काफी चोट आई तो दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें