मोदीनगर। नगर के स्टाफ क्वाटर कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी पर मकान निर्माण के बदले रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
स्टाफ क्वाटर कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि वह अपने भाई जयकुमार के साथ पैतृक भूमि पर मकान निर्माण कर रहें है। राजकुमार का आरोप है कि दिनेश नामक युवक मकान निर्माण का विरोध कर रहा है। आरोपी मकान निर्माण के बदले दो सौ गज का प्लॉट या रकम की मांग कर रहा है। कई बार समझाने के बाद भी आरोपी अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर के अनुसार दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।