फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किराना की दुकान में धमाका, 17 वर्षीय किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर में रविवार दोपहर एक किराना दुकान में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में दुकान के पास से गुजर रहा 17 वर्षीय सोहेल घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें शॉर्ट सर्किट और बैटरी विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। दमकल और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल विभाग को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि दुकान का शटर फट गया। आग का गुबार दुकान से बाहर निकला। आसपास के लोग धमाके की आवाज सुनकर मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने दुकान मालिक नन्हे और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर आग पर काबू पाया। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सोहेल को अस्पताल पहुंचाया। दुकान महाराजपुर निवासी नन्हे की है। वह रविवार दोपहर दुकान बंद कर खाना खाने घर गए थे। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फोरेंसिक दल ने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। जांच के बाद ही धमाके का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें