फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: घरेलू उपकरणों की लगी प्रदर्शनी, ट्रेड फेयर में बिके 30 हजार के सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी के सामुदायिक केंद्र में शनिवार को एमएसएमई ट्रेड फेयर आयोजित हुआ। इसमें लघु उद्यमों और हस्त शिल्पियों के घरेलू उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। मिक्सर, ग्राइंडर, गीजर, हीटर, किचन चिमनी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, बर्तन और वेलनेस उत्पादों के स्टॉल लगाए गए।
विज्ञापन

आयोजक मंडल के रणविजय सिंह ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर छोटे उद्योगों को एक मंच प्रदान किया गया। घरों में कपड़ा, स्वेटर व अन्य उत्पाद तैयार कर रहीं महिलाओं ने भी स्टॉल लगाए। इस प्रदर्शनी में करीब 30 हजार रुपये की बिक्री हुई। राजीव, अंबिका, भगवत प्रसाद, सोनू, शशांक, अभिषेक कुमार, संजय, पिंकी और प्रवेश सहित कई लोगों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें