फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव के लिए ईवीएम का मॉक पोल आज से

Fri, 19 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
EVM - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव कराने के लिए करीब दस हजार ईवीएम मशीनें गाजियाबाद पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार से मशीनों का मॉक पोल (वोटिंग टेस्ट) शुरू कराया जाएगा। निकाय सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में 2920 कंट्रोल यूनिट (सीयू) और 5180 बैलेट यूनिट (बीयू) ईवीएम मशीनें आईं हैं।
विज्ञापन


ईवीएम से मतदान में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए मॉक पोल शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि शास्त्रीनगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में मॉक पोल कराया जाएगा।

कुल मशीनों में से दस प्रतिशत का मॉक पोल होगा। इसमें राजनीतिक पार्टी के सदस्यों द्वारा मॉक पोल कराने के बाद लिखित में लिया जाएगा कि मशीन में कोई गड़बड़ी नहीं है और वे इससे वोट कराने को तैयार हैं। जिन मशीनों का मॉक पोल होगा, उसे सील कर अन्य मशीनों से अलग कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


क्या है मॉक पोल
ईवीएम मशीन की गुणवत्ता जांचने के लिए यह एक तरह का वोटिंग ट्रायल है। इसमें राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधि किसी भी एक मशीन में मॉक पोल करने की बात कह सकता है। इसके बाद उक्त पार्टी सदस्य से ईवीएम में वोटिंग कराया जाता है। वोटिंग के बाद उन्हें दिखाया जाता है कि उन्होंने जिस बटन को दबाया है, वास्तव में वोट वहीं गिरा अथवा नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें