फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर 80 किलोमीटर पर रोडवेज खोलेगा यात्री प्लाजा

Fri, 16 Sep 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
softel plaza - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को खानपान की बेहतर सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम ने अब लंबे रूटों पर यात्री प्लाजा खोलने का निर्णय लिया है। रोडवेज आठ रूटों पर हर 80 किलोमीटर पर यात्री प्लाजा खोलेगा। शुरुआत में ट्रायल के तौर पर इस योजना को शुरू किया जाएगा। योजना सफल होने पर सभी लंबे रूटों पर यात्री प्लाजा खोले जाएंगे।    
विज्ञापन


   
परिवहन निगम आरएम पीके बोस ने बताया कि अभी तक 200 किलोमीटर पर यात्री प्लाजा हैं। दूरी ज्यादा होने की वजह से यात्रियों को खानपान में असुविधा होती है। ऐसे में अब हर 80 किलोमीटर पर एक यात्री प्लाजा खोलने की योजना बनाई गई है। इस योजना के प्रस्ताव को मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है।

शुरुआत में ट्रायल के तौर पर कोटद्वार-दिल्ली, दिल्ली-हरिद्वार, दिल्ली-आगरा, आगरा-दिल्ली, दिल्ली-अलीगढ़, अलीगढ़-दिल्ली, दिल्ली-शामली और शामली-दिल्ली रूटों पर हर 80 किलोमीटर पर यात्री प्लाजा खोले जाएंगे। इन रूटों पर योजना सफल रहती है तो अन्य रूटों पर भी यात्री प्लाजा खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें