फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब : आयोग की मतदाता सूची में नाम नहीं लेकिन मिल गया नया वोटर कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
-वैशाली की कमलजीत कौर को मिला नया वोटर कार्ड मगर लिस्ट में नाम नहीं
विज्ञापन

-25 सालों से एक ही पते पर रहने के बावजूद दूसरे पते पर है नाम (फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी।
साहिबाबाद। चुनाव आयोग की मतदाता सूची में गड़बड़ियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला वैशाली सेक्टर-1 इलाके का है, जहां कमलजीत कौर को नया वोटर आईडी कार्ड तो जारी कर दिया गया, लेकिन जब मतदाता सूची देखी गई तो उसमें उनका नाम ही नहीं मिला। कमलजीत कौर का कहना है कि वे पिछले 25 सालों से एक ही पते पर रह रही हैं, बावजूद इसके उनका नाम मतदाता सूची में दूसरे पते पर कई सालों से दर्ज दिखाया जा रहा था, उनका कहना है कि वह कभी भी वैशाली सेक्टर -5 में नहीं रही मगर वोटर आईडी सेक्टर -5 के पते पर थी, एआईआर के दौरान बदलाव किया मगर जब कार्ड बनकर आया तो लिस्ट से नाम से गायब हो गया।
मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। बूथ संख्या 771 में इस तरह की कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। वैशाली में कई मृत लोगों के भी नाम जोड़ दिए गए हैं। स्थानीय मतदाताओं का आरोप है कि नाम, पता और विवरण में गलतियों के चलते परेशान होना पड़ रहा है। शिकायत के बाद संबंधित बीएलओ से संपर्क कर लोग सुधार के लिए फॉर्म-8 भर रहे हैं। वहीं कौशांबी स्थित विंध्याचल टावर में 17 लोगों के शिफ्ट होने के बाद भी नई वोटर लिस्ट में इनका नाम है।
विज्ञापन


दूसरी ओर अर्थला क्षेत्र में भी ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया। मामला बूथ संख्या 983 का है। अर्थला निवासी वीरपाल डबास ने बताया कि अर्थला निवासी बीना रानी का नाम 2004 और 2012 की मतदाता सूची में दर्ज था मगर अब अचानक उनका नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है। बीएलओ उनसे वर्ष 2003 के दस्तावेज मांग रहे हैं, जबकि उनके पास हाल के पहचान पत्र मौजूद हैं।
विज्ञापन

बीएलओ अंदलीब मेंहदी ने बताया कि बीना रानी ने फॉर्म -6 जमा किया है मगर घोषणा पत्र के लिए जरूरी साल 2003 के दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ है। इस दस्तावेज में उन्हें ये सत्यापित करना होगा कि साल 2003 में बीना रानी ने कहां वोट दिया था, सीरियल नंबर, विधानसभा क्षेत्र क्या था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें