फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थूक लगाकर रोटियां परोसने का आरोप, रेस्तरां मालिक और कारीगर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना पुलिस ने गोविंदपुरम स्थित चिकन प्वाइंट के मालिक व कारीगर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर ग्राहकों को थूक लगाकर रोटियां परोसने का आरोप है। आरोपी हापुड़ जिले के धौलाना के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कार्रवाई गोविंदपुरम स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य शिवाकांत पांडेय की तहरीर पर की गई। इसमें बताया गया कि 19 जनवरी की रात कुछ लोगों ने उनको मंदिर से 50 मीटर दूर स्थित देहली-6 चिकन प्वाइंट के कारीगर की करतूत बताई। लोगों ने उसकी वीडियो भी बनाई थी। इसमें वह रोटियां बनाने के दौरान उन पर थूकता नजर आया।
इसके साथ ही लोगों ने गोविंदपुरम पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कारीगर फैजान और चिकन प्वाइंट के मालिक अमजद को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने और संक्रमण फैलाने जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

उधर, आचार्य शिवाकांत पांडेय ने बताया कि चिकन प्वाइंट के कारीगर की ओर से थूक लगाकर रोटियां परोसने की शिकायत लोगों ने की थी। उन्होंने संचालक से इसकी शिकायत की, लेकिन दोनों नहीं माने। पुलिस को सुबूत सहित सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें