फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच की टीम ने मोबाइल टावर से आरआर यूनिट समेत अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों कासिम और गोल्डी उर्फ फरहान को गिरफ्तार किया है। कासिम और गोल्डी 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपियों के पास से 25 लाख की कीमत के दो आरआर यूनिट और चार बेसबेंड यूनिट बरामद की गई है।

एडीसीपी क्राइम सच्चिदानंद ने बताया कि मोबाइल टावरों के उपकरण चोरी करने वाले गिराेह के सात बदमाशाें को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कासिम व गोल्डी का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पांचवीं पढ़े हुए हैं। पहले दुकान पर उन्होंने नौकरी की थी। दो साल पहले नौकरी छूट गई।
इसके बाद दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए। तभी उनकी मुलाकात दिल्ली के स्क्रैप कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ लोगों से हुई।

एक बार में उनको 10 से 15 हजार रुपये दिए जाते थे। कासिम व गोल्डी ने भी उनके लिए रेकी करने का काम शुरू कर दिया। उनकी निशानदेही पर आरआर यूनिट समेत अन्य उपकरण भी बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें