फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक से रास्ता रोक उद्यमी पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के सिखैड़ा रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार रात फैक्टरी से घर लौट रहे उद्यमी पर दबंगों ने ट्रक से रास्ता रोकने के बाद लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उद्यमी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता सत्यप्रकाश गोयल ने बताया कि उनके पुत्र आकाश गोयल की सिखैड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी है। सोमवार रात फैक्टरी बंद कराने के बाद आकाश कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दबंगों ने ट्रक लगाकर उनकी कार रोक ली। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए उन्हें कार से बाहर खींच लिया और बेरहमी से पीटने लगे।
आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से आकाश के सिर पर वार किया, जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक, योगेश, बबलू और विनोद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें