फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुख्य आरक्षी गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। एनएच-9 पर मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मुख्य आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। वेव सिटी थाना पुलिस ने घायल मुख्य आरक्षी को पहले मणिपाल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मुख्य आरक्षी मनवीर सिंह वर्ष 2005 बैच के पुलिसकर्मी हैं और वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात हैं। वह मूल रूप से अलीगढ़ जिले के खैर के निवासी हैं। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे किसी कार्य से एनएच-9 पर जा रहे थे। मणिपाल अस्पताल के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनका सिर डिवाइडर से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें