यूपी की सबसे बड़ी विधानसभा साहिबाबाद पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर पिछले कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस रविवार शाम को समाप्त हो गया। पार्टी ने इस सीट पर पूर्व विधायक रहे सुनील शर्मा पर ही दांव लगाया है। इस सीट पर कई दिनों से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह का नाम प्रमुखता से चल रहा था।
पार्टी ने पंकज सिंह को अब नोएडा से प्रत्याशी बनाया है।सुनील शर्मा के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। टिकट घोषित होते ही सुनील शर्मा हिंट चौक स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने मिठाई खिलाई और भरोसा दिलाया कि भारी मतों से विजयी बनाने के लिए उनकी टीम के सदस्य दिन-रात एक कर देगी।
इस मौके पर महामंत्री राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक कृष्णवीर सिरोही, राजेश त्यागी, प्रेम त्यागी, सीपी सिंह, धीरज शर्मा, महिम गुप्ता, संदीप यादव, मनोज वर्मा, डीएन सिंह, बबलू राघव, अविनाश ओझा, बाबी त्यागी और राहुल गोयल मौजूद रहे।