गाजियाबाद। जिला रोजगार कार्यालय और मॉडल करियर सेंटर की ओर से बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर स्थित सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में दो कंपनियों में कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव और मोबाइल असेम्बल ऑपरेटर के पद पर स्टूडेंट्स नौकरी हासिल कर सकेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि रोजगार मेले में इनसाइट कस्टमर कॉल सॉल्यूशन कंपनी में कस्टमर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव फॉर बीपीओ के पद पर रिक्तियाें को भरने की प्रक्रिया चलेगी।
इसमें अच्छी कम्युनिकेशन स्किल रखने वाले स्नातक और परास्नातक के स्टूडेंट्स भाग ले सकेंगे। वहीं डिक्सन टेक्नोलॉजी में मोबाइल असेम्बल ऑपरेटर के पद पर नियुक्तियां होंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिक ब्रांच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को अपने साथ लेटेस्ट रिज्यूम की पांच कॉपी, आईडी प्रूफ, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सभी शैक्षिक दस्तावेज साथ लाने होंगे।