गाजियाबाद के यूनियन बैंक का एक कर्मचारी दफ्तर पहुंचा। जिसके बाद उसकी अधिकारियों से कहासुनी हो गई। मारपीट के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने बाहर से आए बैंक कर्मचारी को जमकर पीटा।
जोनल अधिकारी अंगद गुप्ता का कहना है कि यूनियन बैंक का एक कर्मचारी दफ्तर में आया था। लिपिक सिराज से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद सिराज को मुंह पर मुक्का मार दिया जिससे उसे चोट आई है। घटना के बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बाहर से आए बैंक के कर्मचारियों को पीटा।
विज्ञापन
जानकारी होने पर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार कर्मचारियों के साथ पहुंचे। कर्मचारी संख्या अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में बैंक से आए कर्मचारी ने माफी लिखकर दी। इसके बाद सुलहनामे के आधार पर मामला शांत हो गया है। करीब एक घंटे तक ऑफिस में अफरातफरी का माहौल रहा।