जीडीए ने राजनगर टू यूपी गेट एलिवेटेड रोड के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से 700 करोड़ का लोन मांगा था जिसमें से 400 करोड़ का लोन मंजूर कर लिया गया। इसमें से 210 करोड़ की राशि जीडीए को जारी कर दी गई।जीडीए सूत्रों ने बताया कि जीडीए ने पिछले साल नवंबर में लोन के लिए एनसीआरपीबी में आवेदन दिया था। इसके बाद एनसीआरपीबी ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी थी।
यह रिपोर्ट समय से न दिए जाने के कारण जनवरी में एनसीआरपीबी ने लोन कैंसल कर दिया था। फरवरी में फिजिबिलिटी रिपोर्ट सौंपने के बाद एनसीआरपीबी ने इस पर विचार करना शुरू किया था। जीडीए के काफी प्रयास के बाद 400 करोड का लोन मंजूर किया गया। बता दें कि यह 1442 करोड का प्रोजेक्ट है।
आज से तीन दिन का मिलेगा शटडाउन
कार्यवाहक चीफ इंजीनियर ने बताया कि एलिवेटेड रोड के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क के पास हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का काम बृहस्पतिवार से शुरू किया जाएगा। इसके लिए पावर कारपोरेशन से तीन दिन का शटडाउन मिला है।