फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर भरपूर मिलेगी बिजली-पानी

Sun, 12 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टीएचए के लोगों को होली पर बिजली और पानी की समस्या से नहीं जूझना होगा। पावर कारपोरेशन ने फाल्ट को ठीक करने के लिए टीम बनाई है। नगर निगम ने सुबह, दोपहर और शाम को कुल मिलाकर आठ घंटे पानी सप्लाई करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन ने रविवार और सोमवार को टीएचए में 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा किया है। अधीक्षण अभियंता एमसी शर्मा ने बताया कि दो दिन तक लोकल स्तर पर रोस्टिंग नहीं की जाएगी। हालांकि फाल्ट आने और इमरजेंसी रोस्टिंग के दौरान लोगों को कटौती झेलनी पड़ सकती है।

पावर कारपोरेशन ने सभी इलाकों में फाल्ट के लिए अतिरिक्त टीमों का गठन किया है। अधीक्षण अभियंता के अनुसार सभी टीमें लगातार 48 घंटे काम करेंगी। उधर, मोहन नगर जोन और वसुंधरा जोन में पानी सप्लाई के लिए नगर निगम ने पूरी तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


नगर निगम वसुंधरा जोन में छह और मोहन नगर जोन में चार घंटे पानी की सप्लाई करेगा। नगर निगम सुबह शाम तो सप्लाई करेगा ही, दोपहर में भी करीब चार घंटे लगातार सप्लाई की जाएगी। इसके लिए निगम ने पानी स्टोर करना शुरू कर दिया है।

साथ ही जिन कालोनियों में पानी की सप्लाई नहीं होती उन कालोनियों में होली के दिन टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई की जाएगी। सुबह एक टैंकर भेजा जाएगा, फिर दोपहर में दो टैंकर भेजे जाएंगे।

इसके लिए जोन के सभी दस टैंकरों को पेयजल आपूर्ति के लिए तैयार कर लिया गया है। अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि होली पर लोगों को पानी की समस्या से नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें