फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते एनएच-24 पर लगा जाम

Sun, 12 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने मतगणना के दौरान हापुड़ रोड पर दिनभर डायवर्जन कर रखा था। शाम के समय डायवर्जन खुला तो हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति बन गई। डायवर्जन के दौरान एनएच-24 पर भी दिनभर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


इससे एक किलोमीटर का सफर को तय करने में 20 मिनट तक का समय भी लग गया। जाम में फंसे लोगों ने ट्वीटर और व्हाट्स एप के जरिए ट्रैफिक पुलिस को दी। होली पर घर जाने वाले लोग जाम में फंसकर काफी परेशान दिखे। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया और वाहनों को निकाला।

होली का त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए शनिवार को काफी संख्या में लोग ऑफिस के बाद वाहनों से अपने घर जाने के लिए निकल पड़े। इसकी वजह से एनएच-24 पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। छजारसी कट, सेक्टर-62 कट, सीआईएसएफ कट, खोड़ा कट पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। कट को पार करने में वाहनों को 30 से 40 मिनट लग गए। दोपहर करीब तीन बजे जाम लगना शुरू हुआ और देर रात तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे।

जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम खुलवाने में लगे रहे, लेकिन जाम नहीं खुल सका। इसकी वजह से लोगों का काफी समय बर्बाद हो गया। देर रात बाद जब ट्रैफिक का दबाव कम हुआ तो जाम खुला। इसके बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें