फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में एक सप्ताह में मिलेगा बिजली कनेक्शन

Sun, 30 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवदेन करने वालों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन कनेक्शन आवेदन के एक सप्ताह के अंदर उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन मिल सकेगा।
विज्ञापन


गाजियाबाद में मई के पहले सप्ताह में ही ऑनलाइन कनेक्शन आवेदन की सुविधा शुरू होगी। जून से पूरे गाजियाबाद जोन और नोएडा के लोगों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलने लगेगी।

ऑनलाइन आवेदन पर कारपोरेशन की ओर से उपभोक्ताओं को एक टोकन नंबर जारी किया जाएगा। फिर विभागीय अधिकारियों को ही आवेदकों के घर का सर्वे सहित अन्य कार्रवाई पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के एक सप्ताह के अंदर लोगों को कनेक्शन मिल जाएगा। अभी तक कनेक्शन के लिए लोगों को बिजलीघरों और अधिकारियों के चक्कर लगाने होते हैं। ऑनलाइन सुविधा शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

पावर कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन कनेक्शन के लिए आवेदन करने की सुविधा पर काम चल रहा है। ऑनलाइन आवेदन का प्रारूप तैयार होने के बाद व्यवस्था लागू हो जाएगी।

कई क्षेत्रों में गुल रही बिजली
गाजियाबाद। पावर कारपोरेशन के मेंटीनेंस कार्य के चलते रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में शटडाउन के चलते लोगों को कटौती झेलनी पड़ी। कविनगर सब-स्टेशन पर 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर का रविवार को मेंटीनेंस कार्य हुआ।

इससे सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया, लोहा मंडी, पांडव नगर में बिजली कटौती रही। वहीं ट्रांसमिशन के मेंटीनेंस कार्य के चलते लाइनपार की विभिन्न कालोनियों में रविवार सुबह तीन घंटे कटौती रही। विभाग की ओर से लाल कुआं बिजलीघर से सप्लाई दिए जाने से यहां कटौती का आंशिक असर रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें