बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए कैश काउंटरों की लाइनों और कैशवैन तक जाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। बिजली उपभोक्ता अब एटीएम और नेट बैकिंग के जरिए बिजली बिल जा कर सकेंगे।इसके लिए पावर कारपोरेशन और एचडीएफसी बैंक के बीच करार लगभग फाइनल हो चुका है। अगले साल से लाखों उपभोक्ताओं को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।
अभी तक पावर कारपोरेशन के 121 कैश काउंटरों के अलावा कैश वैन के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलती है। लोगों को बिजली बिल जमा करने के लिए काम छोड़कर कैश और चेक काउंटरों की लाइनों में लगना पड़ता है। अब उपभोक्ताओं को इन सब झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा।
पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि बिल जमा करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ करार लगभग हो चुका है। अब औपचारिकताएं हीं बाकी हैं। नए साल में उपभोक्ता किसी भी एचडीएफसी बैंक के एटीएम में जाकर बिल का भुगतान कर कसेंगे। वहीं भविष्य में नेट बैकिंग के जरिए भी यह सुविधा लोगों को हासिल होगी।