फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से जमा हो सकेगा बिजली बिल

Fri, 23 Dec 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
power bill - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए कैश काउंटरों की लाइनों और कैशवैन तक जाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। बिजली उपभोक्ता अब एटीएम और नेट बैकिंग के जरिए बिजली बिल जा कर सकेंगे।इसके लिए पावर कारपोरेशन और एचडीएफसी बैंक के बीच करार लगभग फाइनल हो चुका है। अगले साल से लाखों उपभोक्ताओं को इसकी सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


अभी तक पावर कारपोरेशन के 121 कैश काउंटरों के अलावा कैश वैन के जरिए उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने की सुविधा मिलती है। लोगों को बिजली बिल जमा करने के लिए काम छोड़कर कैश और चेक  काउंटरों की लाइनों में लगना पड़ता है। अब उपभोक्ताओं को इन सब झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा।

पावर कारपोरेशन चीफ इंजीनियर एसके गुप्ता ने बताया कि बिल जमा करने के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ करार लगभग हो चुका है। अब औपचारिकताएं हीं बाकी हैं। नए साल में उपभोक्ता किसी भी एचडीएफसी बैंक के एटीएम में जाकर बिल का भुगतान कर कसेंगे। वहीं भविष्य में नेट बैकिंग के जरिए भी यह सुविधा लोगों को हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें