फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के लिए काम करने वाले आज 50 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों के लिए काम करने वाले आज 50 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
विज्ञापन

गाजियाबाद।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना के लिए काम करने, अधिवक्ताओं के लिए चैंबर, नए अधिवक्ताओं को चैंबर, कचहरी परिसर में शौचालय और परिसर में वाहनों की भीड़ रोकने और अधिवक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ने के नाम पर अध्यक्ष पद के दो, सचिव पद पर चार प्रत्याशियों समेत 50 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2517 अधिवक्ता मतदाता करेंगे। सुबह नौ बजे से पांच बजे तक मतदान होगा। इसके कुछ देर बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
बार अध्यक्ष पद के लिए राजकुमार चौधरी व योेगेंद्र कौशिक उर्फ राजू के बीच टक्कर है। सचिव पद के लिए राजीव कुमार, स्नेह कुमार त्यागी, आभाष कौशिक और नितिन यादव चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए छह और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए चार, सह-सचिव प्रशासन पद के लिए छह, सह-सचिव पुस्तकालय पद के लिए दो, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 11 व कनिष्ठ के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

बिना मास्क लगाए नहीं कर सकेंगे मतदान
बार अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी मुनीश त्यागी ने बताया कि सोमवार को मतदान और मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जाएगा। बिना मास्क लगाए किसी को मतदान नहीं करने दिया जाएगा। कोविड प्रोटोकाल के तहत ही मतदान के लिए बूथ की संख्या बढ़ाकर 14 कर दी गई है। शारीरिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाएगा। मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुबह से लेकर चुनाव परिणाम घोषित होने तक कचहरी में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

वीआईपी सदस्य भी करेंगे मतदान
इस बार बार चुनाव में तीन सेवानिवृत्त जिला जज सत्यपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, उमेश कुमार शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेंद्र कश्यप, यूपी के तीन पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी, राजपाल त्यागी, राजेंद्र चौधरी, तीन विधायक अजितपाल त्यागी, सुनील शर्मा, नंद किशोर गुर्जर, सरदार एसपी सिंह भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें