फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टप्पेबाजी की शिकार वृद्धा, सीमा विवाद में पांच दिन से काट रही चक्कर

विज्ञापन
पीड़िता रजनी चौधरी।
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि आधी आबादी के साथ हुई वारदात को लेकर पुलिस सीमा विवाद में नहीं उलझाएगी। कमिश्नरेट पुलिस भी पुलिस आपके द्वार, महिला सशक्तिकरण और सीनियर सिटीजन सेल के माध्यम से अपनी सेवाएं देने का दावा कर रही है। इसके बावजूद पांच दिनों से 66 वर्षीय वृद्धा अपने साथ हुई लाखों रुपये की टप्पेबाजी की तहरीर लेकर मधुबन बापूधाम और सिहानी गेट पुलिस की परिक्रमा कर रही है। दोनों थाना पुलिस वृद्धा को घटना एक-दूसरे के क्षेत्र में होने का बहाना बनाकर टरका रही है।
विज्ञापन


सूर्य गार्डन-1/2, रईसपुर, सदरपुर रोड, गोविंदपुरम निवासी रजनी चौधरी(66) के मुताबिक वह 16 अक्टूबर को दोपहर 1:16 बजे पुराने बस अड्डे से घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थीं। ऑटो में चालक के अलावा एक व्यक्ति और महिला पहले से सवार थे। रास्ते में उन्होंने रजनी से कहा कि आगे जगह-जगह पुलिसकर्मी खड़े हैं और सख्त चेकिंग चल रही है। उन्होंने बायोमीट्रिक जांच में परेशानी होने का हवाला देकर अपने सभी आभूषण और कीमती सामान बैग में रखने की सलाह दी। रजनी के झांसे में आने के बाद पीछे बैठा व्यक्ति मदद के बहाने उनके करीब आ गया। उसने बैठने में परेशानी बताते हुए बैग को पीछे रखने की बात कही। इसी दौरान आरोपियों ने बैग से आभूषण और नकदी निकाल ली और उसकी चेन पर फेविक्विक लगा दिया। इसके बाद ऑटो चालक ने वाहन खराब होने का नाटक किया। दोपहर 1:33 बजे आरोपियों ने रजनी को रास्ते में उतार दिया और फरार हो गए। बैग खोलने की कोशिश करने पर चेन चिपकी मिली। अंदर देखा तो आभूषण और नकदी गायब थे।
क्या कहती हैं पीड़िता
बुजुर्ग रजनी चौधरी का कहना है कि वह पुराने बस अड्डे से ऑटो में सवार हुई थी, कुछ ही दूर चले थे कि सिहानी गेट थाने के सामने फ्लाईओवर पर ऑटो में सवार आरोपियों ने एक सोने की चेन, दो अंगूठी, दो कानों की बाली और 50 हजार रुपये की नकदी उनके ही बैग में रखवा ली। बैग से नकदी और जेवर निकालकर उसकी चेन चिपका दी। हापुड़ रोड पर ऑटो डगमगाया और सीबीआई कार्यालय के पास उन्हें छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


क्या कहते हैं थानेदार

मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता की बातें सुनी थी, तहरीर भी देखी थी। घटनास्थल सिहानी गेट थाने का है। ऐसे में उन्होंने पीड़िता को सिहानी गेट थाने भेज दिया था। उसके बाद उन्हें जानकारी नहीं है।

सिहानी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता उनसे नहीं मिली है। लोहियानगर चौकी प्रभारी ने भी पीड़िता के साथ हुई वारदात की जानकारी नहीं दी है। मामले की जानकारी कर पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद का कहना है कि दोनों थाना पुलिस ने पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज क्यों नहीं की इसकी जांच की जाएगी। पीड़िता से तहरीर लेकर केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें