फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का-मुक्की में बुजुर्ग की मौत: बेटे का सास और साले से हो रहा था विवाद, टक्कर लगाने से महिला की चली गई जान

Thu, 01 Oct 2026 07:19 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)

सार

रामपार्क में बृहस्पतिवार को पारिवारिक विवाद में धक्का-मुक्की के दौरान 70 वर्षीय सलमा बीवी की मौत हो गई। वह बीमार थीं, अस्पताल में मृत घोषित हुईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क इलाके में बृहस्पतिवार को पारिवारिक विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजन महिला को अस्पताल ले जा चुके थे। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मृतका की पहचान सलमा बीवी (70) पत्नी इकरामुद्दीन निवासी मदरसा के पास, सुधीर एनक्लेव, रामपार्क के रूप में हुई है। सलमा बीवी के बेटे आदिल का अपनी ससुराल वालों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को आदिल की सास, साली और साला उसके घर पहुंचे थे। 
विज्ञापन

बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया और धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान सलमा बीवी, जो काफी समय से बीमार चल रही थीं, अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। परिजन उन्हें तत्काल 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लोनी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें