फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: इंदिरापुरम के नीति खंड-1 में ऑनलाइन डिलीवरी एप के स्टोर में भीषण आग, बराबर की दुकान भी चपेट में

Thu, 01 Oct 2026 05:21 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)

सार

नीति खंड-1 में बृहस्पतिवार को ऑनलाइन डिलीवरी एप के स्टोर में भीषण आग लग गई। आग ने बराबर की दुकान को भी चपेट में लिया। दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
धू-धूकर जलता स्टोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में इंदिरापुरम के काला पत्थर रोड स्थित नीति खंड-1 में बृहस्पतिवार को ऑनलाइन डिलीवरी एप के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बराबर की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग के आसपास फर्नीचर की दुकानें होने के कारण इसके तेजी से फैलने की आशंका बनी रही। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। फिलहाल दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें