सरावनी। थाना क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर में शुक्रवार देर शाम खेत पर नलकूप चलाने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान की बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरा बागड़पुर निवासी विजयपाल हूण (70) शुक्रवार देर शाम बजे अपने घर से खेत स्थित नलकूप पर गए थे। जब काफी समय तक वह वापस नहीं लौटे तो रात में उनका पुत्र सचिन उनको तलाशते हुए नलकूप पर पहुंचा। पिता को खेत में लगे बिजली के खंभे के पास पड़े मृत देखा। सूचना पर बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंचे। घटना की सूचना बाबूगढ़ पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने करंट से मौत होने की जानकारी दी है।