सिंभावली। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। लापता छात्रा के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी हापुड़ के एक निजी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है, जो एक अक्तूबर की सुबह बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने बेटी को काफी तलाश किया। परिचितों, रिश्तेदारियों में भी जानकारी की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि छात्रा की तलाश कराई जा रही है।