फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में जमीन का विवाद: प्लॉट पर कब्जे के लिए पहुंचा प्रधान, चाचा-भतीजे पर जानलेवा हमला; DM से शिकायत

Fri, 03 Jul 2026 05:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक बुजुर्ग और उनके भतीजे पर हमला हुआ है। यह हमला उनके प्लॉट पर निर्माण के दौरान हुआ, जिसमें मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुजुर्ग पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेव सिटी क्षेत्रांर्तगत ग्राम दीनानाथपुर पूठी में अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और उनके भतीजे के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जमीन हड़पने का प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन


पीड़ित ने इस सम्बंध में जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, हापुड़ जनपद के ग्राम हसनपुर लौढ़ा धौलाना निवासी लेखराज पुत्र श्यामलाल ने अगस्त 2012 में ग्राम दीनानाथपुर पूठी वेव सिटी में खसरा नंबर 268 पर स्थित 203 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। 

पीड़ित का दावा है कि उनके पास जमीन के सभी वैध दस्तावेज और किसान की फर्द मौजूद है और वह इस प्लॉट पर काबिज हैं। घटना बीते 29 जून की है, जब लेखराज अपने प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने के लिए बुनियाद खुदवा रहे थे, पीड़ित का आरोप है कि तभी वहां ग्राम प्रधान वीरेन्द्र यादव, संजय, नरेश और संजीव समेत 3-4 अन्य लोग आए और प्लॉट को अपना बताने लगे।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, जब बुजुर्ग लेखराज ने अपने कागजात दिखाए, तो आरोपी संजीव उसे खसरा नंबर 244 बताते हुए अपना दावा ठोकने लगा। पीड़ित द्वारा फोटोकॉपी दिखाए जाने पर दबंगों ने गुस्से में आकर उनके दस्तावेज फाड़कर फेंक दिए। 

आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित को जातिसूचक और अपमानजनक शब्द कहे, गाली-गलौज की और पीड़ित तथा उनके भतीजे महेश के साथ मारपीट की। दबंगों ने धमकी दी कि यदि दोबारा यहां पर आए तो लाश का भी पता नहीं देंगे। पीड़ित ने घटना के तुरन्त बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी वहां से भाग निकले। 

आरोप है कि पुलिस ने केवल आश्वासन दिया और कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इसी ढिलाई का फायदा उठाते हुए दबंगों ने अगले ही दिन 30 जून को पीड़ित के प्लॉट के सामने अवैध कब्जा करने की नीयत से एक लोहे का खोखा रख दिया, पीड़ित लेखराज ने जिला अधिकारी को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि आरोपी क्षेत्र के दबंग और भू-माफिया किस्म के व्यक्ति हैं, जो एक गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा करते हैं। 

इस घटना से बुजुर्ग काफी मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने मांग की है कि थाना वेव सिटी पुलिस को तुरन्त प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए जायें। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें