फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद सहित सूबे के आठ शहरों को मिलेगी दूषित पेयजल से निजात

Sun, 04 Sep 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
water - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
गाजियाबाद समेत सूबे के आठ शहरों में रहने वाले लोगों को बहुत जल्द ही दूषित पेयजल की समस्या से निजात मिलने वाली है। इन शहरों में स्वच्छ पेयजलापूर्ति के लिए जल निगम ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत परियोजना तैयार किया था। उस परियोजना को केंद्र से मंजूरी मिल गई है। इन पर 3865.244 लाख रुपये की लागत आएगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद परियोजनाओं के लिए धन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

 दरअसल इन आठ शहरों में प्रदूषित पेयजल की आपूर्ति होने की शिकायतें मिल रही थी। इन शिकायतों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदूषित पेयजलापूर्ति की समस्या केनिदान के लिए जल निगम को पुरानी पाइपलाइनों को बदलने समेत इससे संबंधित अन्य जरूरी कार्यों को कराने का निर्देश दिया था। इन आठ शहरों में फैजाबाद, कानपुर, वाराणसी, आगरा, इलाहाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर और मुरादाबाद शामिल है।

इस अधार पर जल निगम ने जनसंख्या के लिहाज से बड़े और महत्वपूर्ण माने जाने इन शहरों में प्रदूषित पेयजलापूर्ति की रोकथाम के लिए कार्ययोजना तैयार किया था।चूंकि यह परियोजनाएं केंद्र की ‘राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम’ के तहत तैयार किया गया था। इसलिए इन परियोजनाओं को मंजूरी के लिए नीति आयोग को भेजा गया था।
विज्ञापन


केंद्र से मंजूरी जुलाई के अंतिम सप्ताह में ही मिल गई थी लेकिन केंद्रांश के तौर पर मिलने वाली धनराशि जारी नहीं की गई थी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से कई बार केंद्र को पत्र भी लिखा गया था। हालांकि अब केंद्र ने अपने हिस्से की 50 प्रतिशत धनराशि जारी कर दिया है।

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा सबी 8 शहरों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए जल निगम के मुख्य अभियंता (क्षेत्रीय) को 3865.244 लाख रुपए की धनराशि उलब्ध करा दिया गया है। इससे प्रभावित शहरों में जर्जर और पुरानी पाइपलाइनों को बदला जाएगा। इसके अलावा जनता को शुद्ध पेयजलापूर्ति मुहैया कराने से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें