फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छह माह के लिए जिलाबदर किए गए आठ आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त न्यायालय ने जिले के आठ शातिर आरोपियों को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। इस समयावधि में कोई भी आरोपी जिले की सीमा में दिखा तो उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने बताया कि मुरादनगर सरना निवासी सावेज, ट्रोनिका सिटी राम पार्क निवासी निखिल, लिंक रोड साहिबाबाद निवासी सत्यभान, संग पार्क खोड़ा निवासी अंकित, नंदग्राम नूरनगर निवासी सौरभ, शालीमार गार्डन निवासी शाहिद, क्रॉसिंग रिपब्लिक बागू निवासी आदित्य, नंदग्राम सिहानी निवासी रवि शर्मा को जिलाबदर किया गया। इन आरोपियों के खिलाफ थाने में कई मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं। आरोपियों के कृत्य से समाज में भय का माहौल है। कोई भी व्यक्ति इनके सामने बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। बता दें कि पुलिस ने इस वर्ष अब तक 108 आरोपियों को जिलाबदर किया है। 64 आरोपियों को थाने में हाजिरी देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें