डासना। डासना फ्लाईओवर के पास 30 अगस्त को सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में धौलाना के पिपलैड़ा निवासी मोहम्मद खालिद ने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
खालिद ने बताया कि उनका बेटा रिहान उनके दोस्त रियाजुद्दीन के साथ बाइक से अपनी बहन सना के यहां डासना जा रहा था। रास्ते में जैसे ही वह डासना फ्लाईओवर के सर्विस रोड पर पहुंचे तो एक स्कूटी ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर टकरा गई और वह दोनों घायल हो गए। रिहान को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। एसीपी प्रियाश्रीपाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है।