मुरादनगर। दिल्ली-मेेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल से आगे अनियंत्रित होकर एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक ई-रिक्शा तीन सवारी लेकर मुरादनगर से मोदीनगर की तरफ जा रहा था। जब वह गंगनहर पुल के आगे पहुंचा। अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह ई-रिक्शा को सीधा करके सवारियों को बाहर निकाला। सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी सभी को छुट्टी दे दी गई।