मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर नार्थ रैपिड स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने ईरिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
जनपद मेरठ के गांव धौलड़ी निवासी कल्लू व बब्बू ई-रिक्शा से मोदीनगर आए थे। जब वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर नार्थ रैपिड स्टेशन के पास पहुंचे, तो मेरठ की और से आई तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पलट गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।