फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तय किराया मांगने पर ई-रिक्शा चालक को पीट-पीटकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। ई-रिक्शा चालक को सवारी से तय किए गए किराये के 50 रुपये मांगना महंगा पड़ गया। आरोपी ने ई-रिक्शा चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मामले में ई-रिक्शा चालक ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजयनगर, प्रताप विहार के मिर्जापुर निवासी मोहम्मद कदीर ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाने का काम करते हैं। 28 जनवरी को वह विजयनगर की तरफ जाने के लिए खड़े थे। तभी कार्तिक नाम का युवक आया। उसने सिद्धार्थ विहार जाने की बात कही। वह ई-रिक्शा में बैठ गया। जब वह दूसरी सवारियों के इंतजार में ठहरे हुए थे तभी आरोपी ने कहा कि उसको अकेले लेकर चलो। अकेले के 50 रुपये किराया तय हो गया। उन्होंने उसको सिद्धार्थ विहार ले जाकर छोड़ दिया तो आरोपी वहां जाकर 10 रुपये देने लगा। उन्होंने तय किराया देने को कहा तो आरोपी ने उनको गाली देना शुरू कर दिया।
आपत्ति जताने पर आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह वहां से चला गया। शाम को आरोपी अपने साथी रिहान और जावेद के साथ लोहे की रॉड व लाठी डंडों से लैस होकर आया और बस अड्डे पर उनको पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने उनको आधे घंटे तक बुरी तरह पीटा और अधमरा कर दिया। पुलिस ने उनको मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई। इसके बाद विजयनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। इस बारे में एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें