फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शराब पीने के विवाद में नाले में दिया था रिंकू को धक्का, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी नाले मेें गिरकर हुई रिंकू की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। दोस्तों ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद में रिंकू को नाले में धक्का दे दिया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रोरी गांव निवासी रिंकू (25) का शव गोविंदपुरी कॉलोनी में पुलिस चौकी के पीछे नाले में पड़ा मिला था। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए मोदीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होने की बात सामने आई है। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि रिंकू का शराब पीने को लेकर अपने दोस्त गौरव व सन्नी निवासी सुदामापुरी कॉलोनी निवासी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों ने रिंकू को नाले में धक्का दे दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें