फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JCB से डंपर को हटाकर निकाले गए शव: बाइक से जा रहे देवर-भाभी और बच्ची के ऊपर पलटा ट्रक, तीनों की मौत

Wed, 07 Dec 2022 07:46 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नरौरा

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रतनपुर तिराहे पर नरौरा की तरफ से डिबाई की तरफ बालू से भरा डंपर जा रहा था। तिराहे पर सामने से आ रही अनियंत्रित कार को डंपर चालक ने बचाने की कोशिश की। लेकिन, डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नरौरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर रतनपुर तिराहे के निकट एक कार को बचाने के चक्कर में बालू से भरा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वहां से गुजर रहे बाइक सवार देवर-भाभी व एक बच्ची डंपर के नीचे दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से डंपर को हटाकर शव बाहर निकाले। पुलिस ने बाइक रजिस्ट्रेशन के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की है। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रतनपुर तिराहे पर नरौरा की तरफ से डिबाई की तरफ बालू से भरा डंपर जा रहा था। तिराहे पर सामने से आ रही अनियंत्रित कार को डंपर चालक ने बचाने की कोशिश की। लेकिन, डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक डंपर के नीचे दब गई। जिससे बाइक पर सवार एक युवक, महिला व एक बच्ची उसके नीचे दब गए। 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी व क्रेन मंगाकर डंफर को सड़क से हटाया। साथ ही तीनों के शव बाहर निकालकर उनकी शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन, उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। बाद में पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर मृतकों की शिनाख्त करने की कोशिश की। बाइक रामबाबू निवासी गांव प्रकाशपुर थाना डिबाई के नाम पर थी। पुलिस ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर मृतकों की शिनाख्त अपनी पत्नी 40 वर्षीय गीता, भाई महिपाल सिंह और चार वर्षीय पुत्री सुरभि के रूप में की। हालांकि, अभी यह नहीं बताया जा सका है कि बाइक सवार तीनों लोग कहां जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गांव में पसरा सन्नाटा
हादसे के बाद से परिजन व ग्रामीण सीएचसी नरौरा पहुंच गए। परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। हालांकि, मामले में देर शाम तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बुरी तरह कुचल गए तीनों
हादसे की भयावता तीनों मृतकों के शव और बाइक की हालत को देखकर लगाई जा सकती है। तीनों के शव बुरी तरह कुचल गए थे। जबकि, बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एक कार को बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे बाइक सवार देवर, भाभी व एक बच्ची दब गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की गई है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें