फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में शिक्षक निकला राक्षस: छात्रा को ब्लैकमेल कर दो साल तक किया दुष्कर्म, फेल करने की देता था धमकी

Mon, 05 Dec 2022 08:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्या कांड के बाद आरोपी शिक्षक छात्रा को टुकड़े करने की धमकी देने लगा। सहमी हुई छात्रा ने डर से मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने मामले की जांच कर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11वीं की छात्रा को फेल करने और जान से मारने की धमकी देकर कंप्यूटर शिक्षक सौरभ गुप्ता ने दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्मी ने छात्रा को धमकी दी कि किसी को बताया तो श्रद्धा की तरह टुकड़े-टुकड़े कर देगा। सहमी छात्रा ने आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सौरभ गुप्ता (32) गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर जैतपुर का रहने वाला है। वह शादीशुदा है और मोहननगर के एक निजी स्कूल में शिक्षक है। नंदग्राम क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी उसी स्कूल की छात्रा है। सौरभ ने पहले छात्रा को अच्छे नंबर देने का झांसा देकर छेड़छाड़ शुरू की और अपने चंगुल में फंसा लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में सौरभ ने दुष्कर्म करने की बात कबूली है। उसने स्कूल की अन्य कई छात्राओं के साथ भी दरिंदगी की है। हालांकि, उन मामलों की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

श्रद्धा हत्याकांड की खबर देखकर सहम गई छात्रा
हाल में दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड के खुलासे के बाद आरोपी शिक्षक छात्रा को उसका उदाहरण देकर किसी को यह बात बताने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने लगा। छात्रा ने जब श्रद्धा हत्याकांड की खबर पढ़ी और देखी तो वह सहम गई। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर दो साल तक हुई उसके साथ दरिंदगी की आपबीती परिजनों को बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें