प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस चालक टक्कर मारने के बाद बस लेकर भागने लगा लेकिन कुछ दूरी पर चलने के बाद बस का टायर फट गया। ऐसे में वह बस को मिशलगढ़ी के पास छोड़कर भाग गया। बस में सवारियां सवार थीं। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर भीषण जाम लग गया।
मौके पर पुलिस ने पहुंचकर क्रेन की मदद से कर को हटवाया और यातायात संचालित कराया। एसीपी मसूरी का कहना है कि कार में अरशद और शाकिब थे। दोनों के चोट आई हैं। संजयनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। दोनों भाई घर से गोविंदपुरम स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे।