फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मरम्मत कार्य के चलते गुल रहेगी करीब दो हजार भवनों की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। सिंभावली स्थित 220 केवी बिजली घर से संचालित 33 केवी बिजली घर उपैड़ा की लाइन के जर्जर तार व खंभे बदलने का कार्य रविवार को होगा। इस कारण नौ गांवों के दो हजार भवनों की आपूर्ति दोपहर 12 बजे से शाम 6.30 बजे तक बाधित रहेगी। इसके अलावा उपकेंद्र बाबूगढ़ का औद्योगिक फीडर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा।
विज्ञापन

गढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता सूर्योदय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे से शाम 6.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस दौरान जर्जर तारों को हटाया जाएगा और जहां खंभों की दूरी अधिक है, वहां नए खंभे लगाए जाएंगे। जिससे कि भविष्य में फाॅल्ट की समस्या न रहे।
गर्मियों की शुरुआत के बाद निर्बाध आपूर्ति के लिए यह मरम्मत कार्य कराया जाएगा। रविवार को मरम्मत कार्य की वजह से उपैड़ा बिजलीघर से जुड़े गांव कुचेसर रोड चौपला, फतेहपुर, शाहपुर जट्ट, उपैड़ा, अटूटा, दयानगर, रसूलपुर बहलोलपुर, शकरपुर, कनिया कल्याणपुर आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, बाबूगढ़ बिजली घर का औद्योगिक फीडर बंद रहने से करीब 30 फैक्टरियों का संचालन प्रभावित होगा। हालांकि, रविवार को अन्य फैक्टरियों का संचालन अधिकतर बंद रहता है। इस कारण रविवार में मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें