फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नववर्ष पर वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर लगा भीषण जाम

विज्ञापन
दिल्ली मेरठ मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नववर्ष पर बृहस्पतिवार को वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण कई किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसे वाहन चालकों में एक दूसरे से आगे निकलने को लेकर मची होड़ में खूब नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

नववर्ष पर बृहस्पतिवार पूर्वाह्नन से राज चौपला, भगवानगंज मंडी कट और मोदी मंदिर के समीप जाम लगाना शुरू हो गया। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर लगातार ट्रेनों की आवाजाही के कारण रेलवे क्रासिंग का बैरियर काफी देर बंद हुआ तो जाम की स्थिति और भयावह हो गई। जाम में हजारों वाहनों के पहिए ठहर गए। जाम के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगभग तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। एसीपी ने बताया कि यातयात निंयत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें