फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महिला से अंगूठी और कुंडल ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में दो शातिर महिलाओं ने एक महिला को बातों में उलझाकर ठग लिया। शातिर महिलाओं ने बातचीत के दौरान ही पीड़िता से सोने के कुंडल और अंगूठी उतरवा ली और चली गई। टप्पेबाजी का शक होने पर पीड़िता के बेटे ने कविनगर थाने में आरोपी दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बालाजी एनक्लेव में रहने वाले अभिषेक उपाध्याय के मुताबिक 18 दिसंबर को उनकी मां उमा रानी बृहस्पति बाजार गईं थी। कॉस्मेटिक की दुकान पर कुछ खरीदारी करने के दौरान दो महिलाओं ने उन्हें बातों में फंसा लिया और अपने साथ कुसुम बैंक्वेट के पास गली में ले गईं। वहां उनके कुंडल और अंगूठी उतरवाकर बैग में रुमाल में बांधकर रखने का ढोंग कर दोनों जेवर लेकर चली गई। जब उनकी मां उमा रानी दुकान पर उनके पास आईं तो उन्हें बैग से निकालकर रुमाल दिखाया जो खाली था। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं, जल्द ही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें