फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नशे में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या, भीड़ ने हत्यारे को पीट-पीट कर मार डाला

Thu, 14 Mar 2024 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। शराब के नशे में एक शख्स ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। इससे गुस्साए परिजन और अन्य लोगों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन
बुलंदशहर में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डिबाई कोतवाली इलाके के चिरोरी रानी कात्यानी गांव में देर रात पूर्व प्रधान के पुत्र ने पड़ोसी की गोली मारकर अपने ही घर में हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी को मौके से भागते हुए ग्रामीणों और परिजनों ने पकड़ लिया और पीट पीट कर उसकी भी हत्या कर दी।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूल रूप से गौतमबुद्धनगर के गांव धनवाद थाना जारचा निवासी 40 वर्षीय विनोद की गांव चिरौरी रानी कात्यानी ननिहाल थी। उनकी मां भी इस गांव की पूर्व प्रधान रही थी। ननिहाल में सभी की पूर्व में ही मौत होने के बाद विनोद चिरौरी रानी में मकान और जमीन के इकलौते वारिस थे। 

इसके चलते उनका गांव में आना जाना व रहना होता था। घर के सामने ही नेम सिंह का मकान है। पड़ोसी होने के नाते दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना भी लगा रहता था। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे नेम सिंह खेत से पानी लगा कर सीधा विनोद के घर गए थे। जहां दोनों ने शराब पी और तभी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


जिसके बाद आरोपी विनोद ने नेम सिंह पर अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद नेम सिंह उसके घर के बाहर तक भागा और फिर खड़ंजे पर ही गिर गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे विनोद को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़ लिया। 
विज्ञापन

भीड़ ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि विनोद द्वारा नेम सिंह की हत्या किए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। जबकि, नेम सिंह के परिजनों ने विनोद की पीट पीटकर हत्या की है। अभी तहरीर नहीं मिली हैं, जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें