फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटी थूक वाली: हापुड़ में होटल के कारीगर का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने पकड़ा

Wed, 13 Mar 2024 10:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक होटल पर रोटियां बनाने वाला व्यक्ति रोटी में थूकता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने आरोपी कारीगर को दबोच लिया है। 
विज्ञापन
कारीगर को पुलिस ने दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन पहले रोटी बनाने के दौरान उस पर थूक लगाने वाले कारीगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने बुलंदशहर रोड स्थित जगमग होटल से आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन




वायरल वीडियो में होटल पर एक कारीगर थूककर रोटी बना रहा था। यहां पहुंचे कार सवार लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो इतना तेजी से वायरल हुआ कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस संबंध में सिकंदर गेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ गंगवार जांच करने के लिए होटल पर पहुंचे। यहां उन्होंने होटल मालिक से पूछताछ की। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उक्त कारीगर का नाम व पता चल सका। लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी कारीगर काम पर नहीं आ रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सिकंदरगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ गंगवार ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया है। 

आरोपी कारीगर समी पुत्र महताब निवासी मोहल्ला श्यामनगर फाातिमा मस्जिद वाली गली, लिसाड़ी गेट जिला मेरठ का रहने वाला है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, कारीगर ने रोटी पर थूकना स्वीकार भी किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह हीन भावना से ग्रसित होकर इस प्रकार की हरकत कर रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें