फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नशे में धुत चालक ने दो कारों को मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ रोड पर एएलटी ओवर ब्रिज के पास बृहस्पतिवार रात दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में ऑरा कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। बलेनो कार का चालक नशे में धुत बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा ने बताया कि मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे एलटी कट पर दो कारों में भिड़ंत होने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि दिल्ली से मेरठ की ओर जा रही बलेनो कार ने एएलटी कट से यू-टर्न लेते समय मुरादनगर की ओर से आ रही ऑरा कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई। ऑरा कार में सवार अमनदीप, पल्लवी सिंह और देवत सिंह घायल हो गए। ये सभी एमसीसी राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले हैं। घायलों को तत्काल संजय नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोएडा के बहलोलपुर निवासी बलेनो चालक हर्ष ने शराब पी रखी थी। नशा अधिक होने के चलते वह कार से नियंत्रण खो बैठा और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उधर, कविनगर थानाक्षेत्र की सेक्टर-नौ कुछ युवकों ने शराब पीकर एक कार में टक्कर मार दी। कार में पांच युवक सवार थे और नशे की हालत में थे। दोनों की कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि शुक्रवार की देर शाम दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें