फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मायके में महिला को पति ने साथियों संग मिलकर पीटा, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा फरीदनगर स्थित मायके में रह रही महिला को पति ने साथियों के साथ मिलकर बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि कस्बा फरीदनगर निवासी महिला अरुषा का निकाह दिल्ली स्थित मुस्तफाबाद निवासी साजिद के साथ हुआ। दंपती में विवाद चल रहा है और इस कारण पीड़िता मायके में रह रही हैं। पीड़िता का आरोप है कि बृहस्पतिवार को आरोपी पति साजिद अपने कई साथियों के साथ फरीदनगर स्थित उनके मायके में आया। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और अरुषा की भी पिटाई की। उनको बचाने आई भाभी को भी आरोपियों ने पीटा। लोगों के जमा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के अनुसार साजिद, शारिक निवासी मुस्तफाबाद दिल्ली और आसिफ, शहीद व मुस्ताक निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें